23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

“बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन पर अडिग चिराग पासवान, बोले- जल्द लौटना चाहता हूं बिहार…

HomeChhattisgarh"बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर अडिग चिराग पासवान, बोले- जल्द लौटना...

Date:

रायपुर : 02 जून 2025

राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने स्पष्ट राजनीतिक रुख से एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं बहुत लंबे समय तक खुद को केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं। मेरा राजनीति में आने का एकमात्र कारण बिहार और बिहारी रहे हैं।”

चिराग पासवान ने अपने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन को दोहराते हुए कहा कि उनका सपना है कि बिहार देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे जल्द ही बिहार लौटना चाहते हैं और इस संबंध में उन्होंने अपनी पार्टी के सामने भी अपनी इच्छा जाहिर की है।

यह भी पढ़े :बेमेतरा पुलिस ने 103 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 15.40 लाख की संपत्ति जब्त…

उन्होंने कहा, “मेरी पार्टी अभी मूल्यांकन कर रही है कि क्या मेरे विधानसभा चुनाव लड़ने से पार्टी को फायदा होगा या नहीं।” इस बयान से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि चिराग पासवान आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियां धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...