27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को होगी कैबिनेट बैठक, किसानों के हित में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को होगी कैबिनेट बैठक,...

Date:

रायपुर : 31 मई 2025

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की 29वीं बैठक आगामी 4 जून को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में आगामी खरीफ सत्र की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। राज्य में खाद और बीज की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति और रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

राज्य सरकार पहले ही यह संकेत दे चुकी है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। खरीफ फसल के लिए खाद-बीज वितरण की रणनीति के साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों पर भी मंथन किया जा सकता है। इसके अलावा सिंचाई सुविधा विस्तार, फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रों के वितरण को लेकर भी घोषणाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़े :बिलासपुर में मानसून पूर्व विद्युत रखरखाव कार्य 31 मई से शुरू, रोजाना चार घंटे की बिजली कटौती…

इस बैठक में ट्रांसफर नीति को लेकर भी फैसला होने की संभावना है। माना जा रहा है कि जून महीने में स्थानांतरण नीति लागू की जाएगी और सरकारी कर्मियों के तबादले शुरू होंगे। इस पर भी बैठक में अंतिम मुहर लग सकती है।

सरकार की प्राथमिकता में इस बार खेती-किसानी और सुरक्षा दोनों अहम मुद्दे होंगे। बैठक के फैसलों पर राज्यभर की नजरें टिकी हुई हैं, खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...