27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिलासपुर में मानसून पूर्व विद्युत रखरखाव कार्य 31 मई से शुरू, रोजाना चार घंटे की बिजली कटौती…

HomeChhattisgarhBILASPURबिलासपुर में मानसून पूर्व विद्युत रखरखाव कार्य 31 मई से शुरू, रोजाना...

Date:

बिलासपुर: 31 मई 2025

मानसून के आगमन की आहट के साथ ही बिलासपुर विद्युत वितरण कंपनी ने अब जाकर मानसून पूर्व मेंटनेंस अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 31 मई से प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन शहर के अलग-अलग इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। रखरखाव कार्य की शुरुआत नेहरू नगर उपकेंद्र से निकलने वाले मुंगेली रोड और सर्किट हाउस फीडर से की जा रही है।

विद्युत कंपनी के अनुसार, हर वर्ष अप्रैल माह के मध्य से मानसून पूर्व विद्युत उपकरणों, लाइनों, ट्रांसफार्मरों और सब-स्टेशनों का रखरखाव किया जाता है। पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी इस अभियान का अहम हिस्सा होती है, ताकि बारिश के दौरान तकनीकी बाधाएं न आएं।

ब्रेकडाउन के चलते टला मेंटनेंस:
इस बार अप्रत्याशित रूप से गर्मी की शुरुआत के साथ ही शहर में बार-बार तकनीकी फॉल्ट होने लगे, जिससे घंटों तक बिजली गुल रही। कई इलाकों में उपभोक्ताओं को 16 घंटे से भी ज्यादा समय तक बिना बिजली रहना पड़ा। इससे आमजन में भारी आक्रोश था। हालात को देखते हुए बिजली कंपनी ने मानसून पूर्व रखरखाव को टाल दिया था। अब जब शहर में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई है और मानसून के जल्द आने की संभावना है, तो कंपनी ने डेढ़ माह की देरी के बाद मेंटनेंस कार्य शुरू करने का फैसला लिया है।

पहले दिन इन इलाकों में कटेगी बिजली
31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, उनमें शुभम विहार, मिनोचा कॉलोनी, ओम जोन, ग्रीन गार्डन, नंद विहार, नर्मदा नगर, लुबिना कोर्ट, गणेश चौक से मुंगेली नाका और लुथरा हॉस्पिटल के आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके बाद आने वाले दिनों में क्रमशः शहर के अन्य इलाकों में भी मेंटनेंस के लिए बिजली बंद की जाएगी।

विद्युत वितरण कंपनी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस जरूरी रखरखाव कार्य में सहयोग करें, ताकि बारिश के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य सुरक्षा और सेवा की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...