27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जरवाय गांव में चोरी की घटना से दहशत का माहौल, पुलिस अब तक खाली हाथ…

HomeChhattisgarhजरवाय गांव में चोरी की घटना से दहशत का माहौल, पुलिस अब...

Date:

दुर्ग (रानीतराई): 30 मई 2025

दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरवाय में 21-22 मई की दरम्यानी रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कीमती जेवरात व सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जरवाय निवासी अनिल कुमार साहू के घर में यह चोरी की घटना हुई है। 21 मई की रात को अनिल साहू और उनका पूरा परिवार रोज की तरह खाना खाकर सो गया था। अगली सुबह करीब पांच बजे अनिल के पिता ईश्वर साहू की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका मोबाइल घर में नहीं है। शक होने पर जब उन्होंने कमरे की जांच की तो वहां डायरी और अन्य कागजात बिखरे पड़े मिले। जब अनिल कुमार अपने कमरे में पहुंचे, तो देखा कि आलमारी का लॉकर खुला हुआ था और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान में सोने का गुलबंद, मंगलसूत्र, झुमका, चांदी का करधन, दो जोड़ी पायल, चाबी के तीन चांदी के गुच्छे और तीन जोड़ी चांदी की चूड़ियां शामिल हैं। चोरी की जानकारी मिलते ही अनिल कुमार ने तत्काल रानीतराई थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक ना तो आरोपी पकड़े गए हैं और ना ही किसी तरह की ठोस जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें;मुंगेली: इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी जब्त…

इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चोर पकड़े नहीं जाते, किसी के भी घर में इस तरह की वारदात हो सकती है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इससे उनकी लापरवाही उजागर होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई करे और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर गांव में सुरक्षा का भरोसा बहाल करे। साथ ही, पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की भी मांग की जा रही है।

इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार की शांति छीनी है, बल्कि पूरे गांव में असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस चुनौती को कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...