23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मुंगेली: इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी जब्त…

HomeChhattisgarhमुंगेली: इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन समेत लकड़ी...

Date:

मुंगेली : 30 मई 2025

मुंगेली जिले में अवैध रूप से इमारती लकड़ी के परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोरमी थाना पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को इमारती लकड़ी के अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें;राशिफल : 30 मई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

गिरफ्तारी के बाद इमारती लकड़ी, परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपी को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 बताई जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। पुलिस एवं वन विभाग की यह त्वरित कार्यवाही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि वन संपदा की रक्षा की जा सके।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...