18.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, जहां छात्र, वहीं शिक्षक…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, जहां छात्र, वहीं शिक्षक...

Date:


रायपुर : 28 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में पाया गया कि प्रदेश के 211 सरकारी स्कूलों में छात्र नहीं हैं, फिर भी वहां शिक्षक पदस्थ हैं। इससे जरूरतमंद इलाकों में शिक्षकों की भारी कमी है।

उदाहरण के तौर पर, सरगुजा जिले के कई स्कूलों में छात्र नहीं हैं, लेकिन शिक्षक तैनात हैं। दूसरी ओर, कुंवारपुर जैसे दूरस्थ अंचलों में विषयवार शिक्षक नहीं होने के कारण कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम सिर्फ 40.68% रहा।

यह भी पढ़े :रायपुर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन…

मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षक वहीं तैनात हों जहाँ छात्र हों – यही सुशासन है।” उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक तुरंत उन स्कूलों में भेजे जाएं जहां उनकी आवश्यकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अगर पारदर्शिता और जरूरत के आधार पर लागू किया गया, तो छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को देश में आदर्श मॉडल बनाया जा सकता है।

यह पहल शिक्षा को समावेशी, संतुलित और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...