23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने की मत्स्य पालकों के साथ बैठक, योजनाओं के लाभ लेने किया प्रेरित…

HomeChhattisgarhमछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने की मत्स्य पालकों के साथ बैठक, योजनाओं...

Date:

रायगढ़ : 28 मई 2025

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ वर्ग, सहकारी समितियों और मत्स्य पालकों के साथ बैठक की। बैठक में मछुआरों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सहकार से समृद्धि योजना आदि के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

अध्यक्ष मटियारा ने मत्स्य पालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति सुधारने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को सुशासन तिहार के माध्यम से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, जहां छात्र, वहीं शिक्षक…

सहायक संचालक मछली पालन एम.के. पाटले ने विभागीय गतिविधियों और संसाधनों की जानकारी दी। बैठक में मछुआ समितियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कुछ मत्स्य पालकों को योजनाओं के तहत लाभ भी वितरित किए गए। छत्रपाल राठिया और तोपराम पटेल को आइस बॉक्स, महेश राम भगत और करम सिंह बर्मन को जाल तथा ग्राम कया की मछुआ समिति को 10 वर्षीय पट्टा आदेश प्रदान किया गया।

बैठक में मत्स्य अधिकारी, कर्मचारी और जिले की मछुआ समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...