34.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

रायपुर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन…

HomeChhattisgarhरायपुर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी का...

Date:

रायपुर : 28 मई 2025

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 मई को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विशेष विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी, डॉक्टर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वकील, साहित्यकार सहित अनेक प्रमुखजन शामिल होंगे।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल भी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े :रणवीर मित्रो ने एपीजीसी जूनियर चैम्पियनशिप के पहले राउंड में किया शानदार प्रदर्शन…

इस आयोजन का उद्देश्य पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन तथा उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक योगदान को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। अपने सुशासन, न्यायप्रियता एवं लोककल्याणकारी कार्यों के लिए प्रसिद्ध अहिल्याबाई होलकर ने भारतीय इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है।

संगोष्ठी के माध्यम से उनके विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी। यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्रोत भी होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related