27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रणवीर मित्रो ने एपीजीसी जूनियर चैम्पियनशिप के पहले राउंड में किया शानदार प्रदर्शन…

HomeInternationalरणवीर मित्रो ने एपीजीसी जूनियर चैम्पियनशिप के पहले राउंड में किया शानदार...

Date:

हांगकांग : 28 मई 2025

हांगकांग गोल्फ क्लब में चल रही एशिया-पैसिफिक जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले राउंड में भारत के 16 वर्षीय रणवीर मित्रो ने दो-अंडर 69 का स्कोर बनाकर संयुक्त रूप से चौथे स्थान हासिल किया। उनके दूसरे भारतीय खिलाड़ी कृष चावला ने एक-ओवर 72 का स्कोर करते हुए 16वें स्थान पर जगह बनाई।

रणवीर ने दूसरे और पांचवें होल पर बर्डी बनाई, हालांकि नौवें और 16वें होल पर बोगी भी हुई। उन्होंने आखिरी दो होल पर लगातार बर्डी करते हुए मजबूत वापसी की। कृष के राउंड में एक ईगल, तीन बर्डी और कई बोगी शामिल थे। वियतनाम के तुआन आन्ह गुयेन ने छह-अंडर 65 का स्कोर कर लीडरबोर्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया। लड़कों की टीम स्पर्धा में भारत ने कुल एक-अंडर 141 का स्कोर बनाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़े :जितेश शर्मा की विस्फोटक पारी से आरसीबी को मिली शानदार जीत, क्वालीफायर-1 में पहुंची टीम…

लड़कियों की स्पर्धा में दिल्ली की कशिका मिश्रा ने एक-ओवर 73 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहीं। उनकी साथी सान्वी सोमू 17वें स्थान पर रहीं। लड़कियों की टीम ने चार-ओवर 148 का स्कोर बनाकर सातवां स्थान हासिल किया। मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रणवीर और कशिका की जोड़ी ने ईवन-पार 142 का स्कोर करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया।

पहले राउंड में भारत के युवा गोल्फरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आने वाले राउंड में और बेहतर खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूस के उफा में मेडिकल यूनिवर्सिटी छात्रावास में चाकू हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

देश-विदेश रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा स्थित...

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल…

देश-विदेश हाइलाइट :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की...