29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मरवाही में अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद गहराया, अमित जोगी बोले; या तो मेरी अर्थी उठेगी या प्रतिमा लगेगी…

HomeChhattisgarhमरवाही में अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद गहराया, अमित जोगी बोले; या...

Date:

मरवाही : 27 मई 2025

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर मरवाही में विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता और अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दो टूक कहा, “या तो मेरी अर्थी उठेगी या फिर प्रतिमा उसी स्थान पर फिर से स्थापित होगी।”

अमित जोगी ने आरोप लगाया कि यह कार्य किसी के इशारे पर किया गया है। उनका दावा है कि जहां से प्रतिमा हटाई गई, वह निजी ज़मीन है और वहां न तो नगरपालिका और न ही राज्य शासन का कोई अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिमा को जिस तरह रातों-रात हटाया गया, उसी तरह उसे फिर से उसी जगह पर स्थापित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा; युक्तियुक्तकरण बच्चों के हित में, सुशासन तिहार से जनता को मिल रहा सीधा लाभ…

अमित जोगी ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर न्याय की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अजीत जोगी की प्रतिमा को वापस उसी स्थान पर नहीं लगाया जाता, वे चुप नहीं बैठेंगे।

इस बीच, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “रेणु जोगी जी ने मुझसे मुलाकात की है। मामला संज्ञान में है और प्रशासन से पूरी जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...