29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे वाहन…

HomeChhattisgarhकृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों...

Date:

रायपुर : 26 मई 2025

छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर सोमवार को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम कार्यालय में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 33 जिलों में कार्यरत कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वाहन प्रदान किए गए।मंत्री नेताम ने इस पहल को किसानों की समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह वाहन न केवल विभागीय योजनाओं की पहुँच को गांव-गांव तक सुनिश्चित करेंगे, बल्कि खेतों में किसानों की समस्याओं का समाधान और मार्गदर्शन अब और अधिक गति से संभव हो सकेगा।”

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2025, वीरेंद्र सहवाग ने केकेआर के बल्लेबाजी क्रम की आलोचना की; लखनऊ सुपर जायंट्स से सीखने की दी सलाह…

कार्यक्रम में अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता खेती-किसानी को लाभकारी बनाना और आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुँचाना है।इस अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निगम के कर्मचारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अधिकारियों को मिले नए वाहनों के माध्यम से विभागीय योजनाओं के धरातल पर बेहतर और समयबद्ध क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।

सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल योजनाओं का प्रभाव बढ़ेगा, बल्कि कृषि विकास की रफ्तार को भी नया आयाम मिलेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...