27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य पर सस्पेंस, एमएस धोनी का अगला कदम क्या होगा…

HomeNationalचेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य पर सस्पेंस, एमएस धोनी का अगला कदम...

Date:

नई दिल्ली : 26 मई 2025

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट के लीजेंड एमएस धोनी को लेकर एक बार फिर चर्चा गर्म है कि वे आईपीएल 2026 में खेलेंगे या नहीं। आईपीएल 2025 का सफर सीएसके ने एक शानदार जीत के साथ समाप्त किया, लेकिन यह सीज़न टीम के लिए निराशाजनक रहा। वहीं, धोनी के प्रदर्शन और उनके भविष्य को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि धोनी के भीतर अब भी एक और खिताब जीतने की ललक बाकी है। उन्होंने जियो हॉटस्टार पर बातचीत में कहा, “सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि धोनी का शरीर कैसा महसूस करता है। आपको यह समझना होगा कि वह वास्तव में खेलना चाहते हैं – उनमें अभी भी जोश है।”

43 वर्षीय धोनी ने इस सीजन में 14 मैचों में सिर्फ 196 रन बनाए, उनका औसत रहा 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 रहा। यह पिछले सीजन के 220.55 के मुकाबले बड़ी गिरावट मानी जा रही है। हालांकि, धोनी का फिनिशर के रूप में कुछ पारियों में प्रभावी रहना यह संकेत देता है कि उनके भीतर अब भी क्रिकेट बाकी है।

धोनी की चुप्पी ने बढ़ाई रहस्य की परत

रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद जब धोनी से अगली आईपीएल में खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। धोनी ने कहा, “फैसला लेने के लिए मेरे पास 4-5 महीने हैं, कोई जल्दी नहीं है। शरीर को फिट रखना जरूरी है।” उन्होंने आगे यह भी जोड़ा, “मैं ये नहीं कह रहा कि मैं खेलूंगा, न ही ये कह रहा कि मैं नहीं खेलूंगा। मेरे पास सोचने के लिए समय है, फिर फैसला करूंगा।”

इस बयान ने धोनी फैंस को असमंजस में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके रिटायरमेंट या वापसी को लेकर चर्चाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है।

यह भी पढ़े :पाक आर्मी चीफ ने शहबाज शरीफ को दी चीन की पुरानी सैन्य तस्वीर, भारत पर हमले का बताया दावा…

उथप्पा की भविष्यवाणी

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि अगर धोनी का शरीर साथ देगा तो वह आईपीएल 2026 के लिए खुद को तैयार करेंगे। लेकिन अगर उनकी फिटनेस में कोई रुकावट आती है, तो वे मिनी ऑक्शन से पहले संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उथप्पा ने यह भी कहा कि अगर धोनी संन्यास लेने का मन बनाएंगे तो वह सोशल मीडिया के ज़रिए संकेत ज़रूर देंगे।

इस सीज़न में सीएसके का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही और पूरे टूर्नामेंट में केवल चार मैच ही जीत सकी। यह प्रदर्शन एक ऐसी टीम के लिए चौंकाने वाला था जो आईपीएल के इतिहास में पांच बार चैंपियन रह चुकी है।

2026 की तैयारी और उम्मीदें

अब जब सीएसके अगले सीजन की ओर देख रही है, तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी एक बार फिर पीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे? उनके अनुभव, रणनीति और मैदान पर मौजूदगी का टीम पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों यही उम्मीद कर रहे हैं कि ‘थाला’ एक बार फिर टीम को नेतृत्व देने मैदान में उतरेंगे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...