27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

पाक आर्मी चीफ ने शहबाज शरीफ को दी चीन की पुरानी सैन्य तस्वीर, भारत पर हमले का बताया दावा…

HomeNationalपाक आर्मी चीफ ने शहबाज शरीफ को दी चीन की पुरानी सैन्य...

Date:

न्यू दिल्ली : 26 मई 2025

पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रविवार को एक उच्चस्तरीय डिनर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें देश के राजनीतिक और सैन्य शीर्ष नेतृत्व के कई दिग्गज शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, बिलावल भुट्टो समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। लेकिन इस डिनर में प्रधानमंत्री को दी गई एक गिफ्ट तस्वीर विवाद का कारण बन गई है।

आसिम मुनीर ने शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की, जिसे उन्होंने भारत पर हालिया सैन्य कार्रवाई का प्रदर्शन बताते हुए पेश किया। हालांकि, यह तस्वीर वास्तव में 2018 की है और चीन की सेना की है। यह तस्वीर चीन की पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) के 74वें ग्रुप के तहत PHL-03 लंबी दूरी के रॉकेट सिस्टम के रॉकेट लॉन्चिंग का है, जो रात के समय 18 अगस्त 2018 को लिया गया था। इसे पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने ऑपरेशन बुनयान के दौरान भारत पर हमले की तस्वीर बताकर प्रधानमंत्री को दी, जिससे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग हुई।

यह भी पढ़े :बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कुवैत पहुंचा, बहरीन दौरे के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता पर जोर…

इस गिफ्ट तस्वीर का सच सामने आने के बाद आलोचनाओं की बारिश हो रही है कि कैसे पुरानी और चीन की मिलिट्री की तस्वीर को भारत पर पाकिस्तानी हमले के रूप में पेश किया गया। कई विशेषज्ञों ने इसे भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्य से भरा कदम बताया है। डिनर पार्टी का आयोजन पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व और सेना के बीच सहयोग व हौसलाअफजाई को दर्शाने के लिए किया गया था। यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं।

पिछले कुछ सप्ताहों में, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसके बाद 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए कई भारतीय शहरों को निशाना बनाया।

हालांकि 10 मई को दोनों पक्षों ने सीजफायर का ऐलान किया, लेकिन तनाव की स्थिति अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में पाक सेना प्रमुख द्वारा पुरानी तस्वीर को गलत तरीके से पेश करना और प्रधानमंत्री को गिफ्ट करना दोनों देशों के बीच की राजनीतिक और सैन्य स्थितियों को और पेचीदा कर सकता है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...