29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में बनेगा AI आधारित डेटा सेंटर, ESDS कंपनी करेगी 600 करोड़ का निवेश…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बनेगा AI आधारित डेटा सेंटर, ESDS कंपनी करेगी 600 करोड़...

Date:

रायपुर : 26 मई 2025

छत्तीसगढ़ अब देश के डिजिटल मानचित्र पर एक बड़ा कदम रखने जा रहा है। टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये के निवेश से रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा है।

नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी और उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि यह सेंटर छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे भारत के डिजिटल भविष्य को गति देगा। यह पहल राज्य को AI, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्टोरेज के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगी।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ को संवारने में जुटे मंत्री ओपी चौधरी, विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “डिजिटल इंडिया की भावना को छत्तीसगढ़ में धरातल पर उतारने के लिए यह निवेश मील का पत्थर साबित होगा। सरकार इस परियोजना को शीघ्र मूर्तरूप देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।”

ESDS की यह परियोजना छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी हब में बदलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए उच्च स्तरीय रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। यह डेटा सेंटर राज्य के आईटी इकोसिस्टम को सशक्त बनाएगा और डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल होगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और राज्य की इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित थीं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...