34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें बाधित…

HomeNationalदिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित, उड़ानें बाधित...

Date:

नई दिल्ली, 26 मई 2025

राजधानी दिल्ली में शनिवार रात तेज आंधी और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 82 किमी/घंटे तक की रफ्तार से चली हवाओं और 81.2 मिमी बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जबकि मिंटो रोड, आईटीओ, धौला कुआं जैसे इलाकों में जलभराव हो गया।

यह भी पढ़ें : शिफल : 26 मई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है। आंधी और बारिश से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के चलते 49 उड़ानों को डायवर्ट किया गया और 180 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं। टर्मिनल-3 पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...