18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

खरोरा में महिला की हत्या का खुलासा; दो सगे भाई गिरफ्तार, जादू-टोने के शक में दी दर्दनाक मौत…

HomeChhattisgarhखरोरा में महिला की हत्या का खुलासा; दो सगे भाई गिरफ्तार, जादू-टोने...

Date:

रायपुर : 25 मई 2025

खरोरा थाना क्षेत्र में हुई महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जादू-टोने के शक में अपनी ही पड़ोसी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। खरोरा वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्याम यादव ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बुआ पद्मा यादव (निवासी वार्ड क्रमांक 13, खरोरा) अपने घर में अकेली रहती थीं। दिनांक 25 मई 2025 को दोपहर लगभग 3:30 बजे उसे सूचना मिली कि पद्मा यादव अपने घर के बाहर मुख्य दरवाजे के पास खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी हैं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि मृतिका के सिर, सीने, हाथ-पैर में गंभीर चोटों के निशान थे। पास में खून लगा भारी बोल्डर पत्थर और टूटा हुआ डंडा भी मिला।

पुलिस ने इस रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खरोरा की संयुक्त टीम ने आसपास के लोगों और प्रार्थी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि मृतिका के पड़ोस में रहने वाले राजू यादव और जीवन यादव से पहले भी विवाद हो चुका था और घटना के दिन राजू यादव को मौके से भागते हुए देखा गया था। संदेह के आधार पर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

यह भी पढ़े :दुष्कर्म का मामला; फुफेरे भाई ने खेत में की घिनौनी हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

आरोपियों ने बताया कि मृतिका ने उनके दादाजी से सस्ते दाम पर जमीन खरीदकर घर बनाया था, जिससे वे पहले से नाराज़ थे। इसके अलावा, उन्हें शक था कि पद्मा यादव जादू-टोना करती हैं और नींबू-मिर्ची फेंकती हैं, जिससे उनकी पत्नियों का गर्भपात हुआ। इसी शक और पुरानी रंजिश के चलते 24 मई को दोनों भाइयों का मृतिका से झगड़ा हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक हो गया। आक्रोश में आकर उन्होंने बांस और नीलगिरी के डंडों से पद्मा यादव की पिटाई की, और फिर एक भारी बोल्डर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों –
1. राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 28 वर्ष,
2. जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 24 वर्ष,
(दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 13, खरोरा, जिला रायपुर)

– को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...