37.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

कोरबा में स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, विद्यार्थियों से की सीधी बातचीत…

HomeChhattisgarhकोरबा में स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, विद्यार्थियों से...

Date:

कोरबा : 21 मई 2025

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा स्थित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अधोसंरचनात्मक विकास की विस्तार से समीक्षा की। मंत्री जायसवाल ने कॉलेज परिसर का भ्रमण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और छात्रों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े :https://छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन बनेंगे “अमृत स्टेशन”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे लोकार्पण…

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमारी सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि राज्य में चिकित्सा शिक्षा का स्तर ऊंचा हो और हर नागरिक को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। प्रत्येक मेडिकल छात्र को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना और हर मरीज को बेहतर इलाज देना हमारा संकल्प है। हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

निरीक्षण के दौरान कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री का यह दौरा चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...