28.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन बनेंगे “अमृत स्टेशन”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को करेंगे लोकार्पण…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशन बनेंगे "अमृत स्टेशन", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22...

Date:

रायपुर : 21 मई 2025

देशभर में रेलवे ढांचे के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को 103 “अमृत स्टेशनों” का लोकार्पण करेंगे। इस गौरवशाली सूची में छत्तीसगढ़ के भी पांच प्रमुख रेलवे स्टेशन — डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, भिलाई, उरकुरा और अंबिकापुर शामिल हैं। यह जानकारी राज्य की मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने दी। मंत्री रजवाड़े ने बताया कि यह पहल केवल स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास को गति देने वाली एक क्रांतिकारी योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार की बदौलत ₹35,916 करोड़ की लागत वाली विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो प्रदेश की आधारभूत संरचना को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़े :https://“टीटीडी बोर्ड ने तिरुमाला पहाड़ियों में हरित आवरण बढ़ाने, एसवीआईएमएस के विस्तार और मंदिर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए”…

इसके अतिरिक्त, ₹6,925 करोड़ की लागत से प्रदेश के 32 अन्य स्टेशनों को भी “अमृत स्टेशन” के रूप में विकसित किया जाएगा। इस व्यापक परिवर्तन से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। इससे प्रदेश के आम नागरिकों के जीवन में सुगमता और सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...

डिजिटल निगरानी से बदलेगा कानून-व्यवस्था का चेहरा: हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर, 255 ऑनलाइन जुआ लिंक ब्लॉक…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• प्रदेश में हर एफआईआर की डिजिटल मॉनिटरिंग...