31.9 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

रायपुर: सराफा कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

HomeChhattisgarhरायपुर: सराफा कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में...

Date:

रायपुर : 19 मई 2025

रायपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी की पत्नी सोना सोनी (42 वर्ष) का शव रविवार सुबह उनके घर की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में फांसी के फंदे से लटका मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सोना अपने पति प्रवाल सोनी, ससुर और दो बच्चों के साथ रहती थीं। उनके पति की पुरानी बस्ती में एक ज्वेलरी शॉप है। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले सोना के छोटे बेटे उदय (12 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया गया था कि मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई, लेकिन बच्चे का चेहरा नीला पड़ा था, जिससे परिवार को संदेह है।

यह भी पढ़ें;छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट: अगले तीन दिन तेज आंधी-बारिश की संभावना…

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने बेटे की मौत का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह भी उसके पास जा रही है। वहीं, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि ससुराल वालों का एक तांत्रिक से संपर्क था और तंत्र-मंत्र के जरिए हत्या की गई हो सकती है। महिला के भाई डॉ. गौरव ने कहा कि जिस ऊंचाई पर फंदा बंधा था, वहां तक बिना सहारे पहुंचना संभव नहीं। कमरे में मौजूद सामान पर धूल जमी थी और वहां चढ़ने के कोई निशान नहीं मिले। महिला के भाई ने यह भी बताया कि दो दिन पहले सोना को 50 हजार रुपये दिए गए थे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...