27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

रामगढ़ पहाड़ी पर दर्दनाक हादसा: 150 फीट नीचे गिरी 11 वर्षीय बच्ची, हालत गंभीर…

HomeChhattisgarhरामगढ़ पहाड़ी पर दर्दनाक हादसा: 150 फीट नीचे गिरी 11 वर्षीय बच्ची,...

Date:

सरगुजा: 12 मई 2025 (सुनील कुमार)

सरगुजा। रामगढ़ पहाड़ी पर आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब डुमरिया (सूरजपुर) की 11 वर्षीय बच्ची पहाड़ी से लगभग 150 फीट नीचे गिर गई। बच्ची अपने परिजनों के साथ रामगढ़ दर्शन के लिए आई थी। यह घटना सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। रामगढ़ सेवा समिति, पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) अंबिकापुर की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने घायल बच्ची तक पहुंचकर प्राथमिक मदद पहुंचाई।

बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उदयपुर ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर है, जिसके चलते उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। विधायक अग्रवाल ने रामगढ़ पहाड़ी पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।

स्थानीय लोगों ने भी पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है और शासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...