26.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

भिलाई वृद्धाश्रम ठगी मामला: एनजीओ खोलने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhBHILAIभिलाई वृद्धाश्रम ठगी मामला: एनजीओ खोलने के नाम पर 25 लाख की...

Date:

भिलाई /दुर्ग: 05 मई 2025 (भूषण )

एनजीओ और वृद्धाश्रम खोलने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को नेवई पुलिस ने आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एम. प्रकाश ने खुद को विदेशी फंडिंग दिलाने वाला एजेंट बताकर भिलाई निवासी मनेन्द्र साहू से मोटी रकम ऐंठी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी एम. प्रकाश ने मनेन्द्र साहू को यह विश्वास दिलाया कि वह वृद्धाश्रम और सामाजिक संस्था (एनजीओ) के लिए विदेशों से 25 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दिलवा सकता है। इस प्रक्रिया में उसने प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज सत्यापन और रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर कई किश्तों में कुल 25 लाख रुपये वसूले। कई महीनों तक न तो कोई वृद्धाश्रम शुरू हुआ, न ही कोई फंडिंग प्राप्त हुई। जब मनेन्द्र साहू ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करता रहा और फिर फरार हो गया। आखिरकार, पीड़ित ने अक्टूबर 2024 में नेवई थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि वह आंध्रप्रदेश के गिद्दुरिम क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस पर नेवई पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां जाकर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में एम. प्रकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि ठगी से मिली सारी रकम उसने खर्च कर दी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...