18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिहार में बनेगा नाव पर अस्पताल, औषधालय के साथ-साथ सभी स्टाफ रहेंगे तैनात…

HomeBiharबिहार में बनेगा नाव पर अस्पताल, औषधालय के साथ-साथ सभी स्टाफ रहेंगे...

Date:

पटना: 04 मई 2025 (स्टेट रिपोर्टर )

बिहार में स्वास्थ्य विभाग इस बार बाढ़ प्रभावित जिले में तैरते हुए अस्पताल बनाने की तैयारी कर रहा है. नाव पर ही पूरा अस्पताल बनेगा. जिसमें औषधालय के साथ-साथ डॉक्टर कंपाउंडर से लेकर नर्स तक तैनात रहेंगे. बिहार में 15 जिले बाढ़ की मार हर साल झेलते हैं और इस बार स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे जिलों में नौका पर अस्पताल बनाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है|

सिविल सर्जन को दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने एक एक्शन प्लान के तहत इसको करने की तैयारी भी शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बाढ़ प्रभावित जिले के सिविल सर्जन को इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. नौका चलाने वाले नाविक का भी व्यवस्था जिला के जिलाधिकारी करेंगे. सिविल सर्जन की ओर से यह सुनिश्चित करवाया जाएगा की नाव और नाविक उस जिले के ही हो जिन्हें क्षेत्र का अनुभव भी हो |

तैरता हुआ बनेगा अस्पताल 

दरअसल, तैरता हुआ अस्पताल नाव पर बनाया जाएगा और यह सबसे पहले जिला मुख्यालय में रहेगा. बाढ़ की स्थिति जब आएगी, तो फिर इस नाव को वहां से ट्रांसपोर्ट कर उस जगह पर ले जाया जाएगा, जहां बाढ़ से प्रभावित लोग रह रहे हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों को इलाज करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो यही सोचकर स्वास्थ्य विभाग ने इस तैरते हुए अस्पताल को बनाने का निर्णय लिया है | 

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related