31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

कोरबा मेमू ट्रेन मामले में मची अफरा-तफरी, जुमाडीह कोल साइडिंग पहुंच गई पैसेंजर ट्रेन…

HomeChhattisgarhकोरबा मेमू ट्रेन मामले में मची अफरा-तफरी, जुमाडीह कोल साइडिंग पहुंच गई...

Date:

कोरबा: 04 मई 2025 (भुषण)

कोरबा। बिलासपुर से कोरबा तक निर्धारित समय पर पहुंची मेमू लोकल ट्रेन शनिवार को उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब उसने अपने अंतिम स्टेशन गेवरा रोड की बजाय सीधा कोयला खदान क्षेत्र जुमाडीह लोड साइडिंग की ओर रुख कर लिया। ट्रेन के इस अनजान रास्ते पर पहुंचते ही यात्रियों के होश उड़ गए। चारों ओर कोयले के ढेर और मालगाड़ियों की कतारें देखकर यात्री दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, यह तकनीकी भूल उस वक्त हुई जब ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर के निर्देशों का पालन करते हुए ट्रेन को जुमाडीह की ओर बढ़ा दिया। ट्रेन करीब एक घंटे तक वहीं खड़ी रही। यात्रियों ने जब इस असामान्य स्थिति की जानकारी दी, तब जाकर वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को मामले की सूचना मिली।

इस घटना ने न केवल यात्रियों को असमंजस में डाला, बल्कि रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...