31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

मुख्यमंत्री साय आज मध्यप्रदेश के मंडला दौरे पर, “आदि उत्सव 2025” में होंगे शामिल…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री साय आज मध्यप्रदेश के मंडला दौरे पर, "आदि उत्सव 2025" में...

Date:

रायपुर : 04 मई 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रामनगर किले में आयोजित “आदि उत्सव कार्यक्रम 2025” में शामिल होंगे। यह आयोजन देश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को समर्पित है।

मुख्यमंत्री साय इस उत्सव में हिस्सा लेकर आदिवासी समुदायों के साथ संवाद करेंगे और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने का संदेश देंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 02:30 बजे रामनगर किले से प्रस्थान करेंगे और 03:40 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा सांस्कृतिक एकता और आदिवासी सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बने रहें स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ, हर सुबह छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए।
आपका दिन शुभ हो!

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...