18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जशपुर: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नई दुल्हन पर किया चाकू से हमला, रायगढ़ से गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhजशपुर: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नई दुल्हन पर किया चाकू...

Date:

जशपुर : 04 मई 2025 (आनंद गुप्ता )
जशपुर जिले के कोतबा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के अगले ही दिन एक युवक ने नवविवाहिता पर चाकू से हमला कर सनसनी फैला दी। यह हमला 1 मई की रात करीब 1 बजे तब हुआ जब दुल्हन अपने कमरे में सो रही थी। हमलावर मौके से फरार हो गया और दुल्हन को जान से मारने की धमकी भी दी।

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हमलावर की पहचान नूतन सिदार के रूप में की है, जो रायगढ़ जिले का रहने वाला है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में यह खौफनाक वारदात की, क्योंकि वह लड़की की शादी से नाराज़ था। हमले के बाद आरोपी रायगढ़ जाकर छिप गया था। जशपुर पुलिस ने मुखबिरों की मदद से आरोपी को रायगढ़ से धरदबोचा। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी की उम्र 27 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 296, 115, 351(2), 331(6) व 118(1) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा:
“आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था और उसकी शादी से आहत होकर उसने यह हमला किया।”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...