27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी...

Date:

रायपुर: 04 मई 2025 (भूषण )

शनिवार शाम को छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर के बाद से ही प्रदेशभर में घने बादल छा गए थे और कुछ ही देर बाद कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन इसके चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

रविवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। सुबह से ही ठंडी हवाओं और बादलों के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि रविवार दोपहर के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान की आशंका है।

विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

अलर्ट जारी:
मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। खेतों में काम कर रहे किसानों, खुले इलाकों में रह रहे लोगों और यात्रा कर रहे नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर संभावित तूफान और ओलावृष्टि के चलते लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...