जांजगीर-चांपा: अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 42 मवेशियों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHजांजगीर-चांपा: अवैध पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 42 मवेशियों के साथ...

Date:

जांजगीर-चांपा: 01 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पामगढ़ पुलिस ने 42 मवेशियों की तस्करी करते हुए दो वयस्क आरोपियों और दो अपचारी (किशोर) को पकड़ा है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 29 अप्रैल 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम भैसो से ग्राम धरदेई की ओर पैदल रास्ते से 40–45 मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सागौन बाड़ी मेन रोड पर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि तीन को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम शिव कुमार चंदेल (पिता: जगनाथिया चंदेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी: राहौद, थाना शिवरीनारायण) बताया। पकड़े गए दो अन्य आरोपी विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रमेश यादव एवं दीपक यादव (निवासी: धरदेई, थाना शिवरीनारायण) के कहने पर मवेशियों को कुटीघाट (थाना मुलमुला) से पैदल ले जा रहे थे। इनके साथ शिवरात्रि उर्फ भट्ठे चंदेल नामक व्यक्ति भी था, जो मौके से फरार हो गया।

बरामद मवेशी और सामग्री

पुलिस ने मौके से कुल 42 नग बैल-बछड़ा (काले, सफेद और लाल खैरा रंग के), जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,68,000 है, और 3 मोबाइल फोन (कीमत ₹11,000) जब्त किए। कुल जब्ती की कीमत ₹1,79,000 आंकी गई है।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(D) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को 30 अप्रैल 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ख़बरें और भी …

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा से पहले वायरल हुआ पेपर! मचा हड़कंप, IGKV ने रद्द की BSc एग्रीकल्चर परीक्षा, अब फिर देना होगा एग्जाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी...

बिलासपुर सराफा प्रदर्शन : आज आधे दिन बंद रहेगा सराफा बाजार, HUID और हॉलमार्क व्यवस्था के खिलाफ पैदल मार्च…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सराफा कारोबारियों के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...

MATS विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ–ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का सफल आयोजन, IAS राहुल देव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। MATS विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों...