31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

रायपुर सड़क हादसा: टायर फटने से सिविल लाइन में पेड़ से टकराई पुलिस की सूमो, चालक घायल…

HomeChhattisgarhरायपुर सड़क हादसा: टायर फटने से सिविल लाइन में पेड़ से टकराई...

Date:

रायपुर: 01 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ क्लब के सामने तेज रफ्तार से आ रही पुलिस की सूमो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से जा टकराई।

हादसे की वजह वाहन का अगला टायर फटना बताया जा रहा है, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के दूसरी ओर चली गई और पेड़ से भिड़ गई। गनीमत यह रही कि घटना देर रात की है, जब सड़क पर ट्रैफिक बेहद कम था। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

इस दुर्घटना में सूमो का चालक घायल हो गया। तत्काल सहायता की आवश्यकता होने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायल चालक को तुरंत बाहर निकाला और गश्ती वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त सूमो पुलिस लाइन की थी और ड्यूटी पर तैनात थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

ख़बरें और भी …

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...