29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

“गुईयाँ – 2” सिनेमाघरों में रिलीज: नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ की नई लड़ाई…

HomeChhattisgarh"गुईयाँ – 2" सिनेमाघरों में रिलीज: नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ की नई...

Date:

रायपुर: 01 मई 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “गुईयाँ – 2” 2 मई शुक्रवार को पूरे प्रदेश के 59 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है। यह फिल्म गुईयाँ की अपार सफलता के बाद आई है और एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के दर्शकों को मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश देने का वादा करती है।

“गुईयाँ – 2” की कहानी समाज के एक बेहद गंभीर मुद्दे, नशे के खिलाफ जंग, पर आधारित है। फिल्म दिखाती है कि कैसे एक गांव एकजुट होकर नशे के मकड़जाल से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करता है और अंततः विजय प्राप्त करता है। यह सिर्फ एक गांव की नहीं, बल्कि उन सभी स्थानों की कहानी है जहां नशा धीरे-धीरे भविष्य को निगल रहा है।

निर्माता मोहित कुमार साहू ने फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता और जुनून के साथ बनाया है। वे न केवल इस फिल्म के निर्माता हैं, बल्कि एक्शन डिजाइनर के रूप में भी जुड़े हैं। उनका कहना है, “गुईयाँ – 2 एक फुल एंटरटेनमेंट, पैसा वसूल फिल्म है, जिसमें सामाजिक जागरूकता का भी पुट है। हमने फिल्म में मनोरंजन के साथ मजबूत संदेश देने की कोशिश की है।”

फिल्म में छालीवुड के कई चर्चित कलाकार शामिल हैं। प्रमुख भूमिकाओं में हैं अमलेश नागेश, दिलेश साहू, प्रकाश अवस्थी, अनिकृति चौहान और दीक्षा जायसवाल। इनके अलावा जीत शर्मा, ओ.पी. एक्टर पप्पू चंद्राकर, अमित गोस्वामी, धर्मेन्द्र चौबे, अदिति महंत जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। निर्देशक की कमान अमलेश नागेश और रजत सिंह राजपूत ने संभाली है।

तकनीकी टीम की बात करें तो फिल्म की पटकथा मोहित साहू और ललित शर्मा ने लिखी है। छायांकन (DOP) रजत सिंह राजपूत का है। कोरियोग्राफी चंदन दीप ने की है, जबकि बैकग्राउंड म्यूजिक मनोहर यादव और डी. हमिंग वर्ल्ड मुंबई द्वारा दिया गया है। एडिटिंग गौरांग त्रिवेदी ने की है। गानों में आवाज दी है सुनील सोनी, मोनिका वर्मा, अनुराग शर्मा और तोषांत कुमार ने। गीत-संगीत का संयोजन मोनिका वर्मा, ओमी स्टाइलो और तोषांत कुमार ने किया है।

फिल्म के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका अहम रही है, जिसमें इंस्टाग्राम लीडर अंकित कुशवाहा और यूट्यूब हैंडल अशोक हियाल सक्रिय रूप से जुड़े हैं। पीआरओ विक्रम साहू ने प्रचार रणनीतियों को संभाला।

“गुईयाँ – 2” एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। मनोरंजन के साथ-साथ यह फिल्म एक सामाजिक जिम्मेदारी निभा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म केवल सिनेमाघरों तक सीमित न रहकर समाज में बदलाव की एक शुरुआत बनेगी।

ख़बरें और भी …

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...