HomeCHHATTISGARHबीजेपी वक्फ संशोधन अधिनियम पर चलाएगी जनजागरण अभियान, 1 से 10 मई...

Date:

बीजेपी वक्फ संशोधन अधिनियम पर चलाएगी जनजागरण अभियान, 1 से 10 मई तक होगा आयोजन…

रायपुर : 29 अप्रैल 2025 (टीम)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सोमवार को एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में वक्फ (संशोधन) अधिनियम और मुसलमान वक्फ (निरसन) अधिनियम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद से पारित इन कानूनों के लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पार्टी 1 मई से 10 मई तक “वक्फ सुधार जनजागरण अभियान” चलाएगी।

प्रेस कांफ्रेंस में किरण सिंहदेव ने कहा, “यह अधिनियम पारदर्शिता लाने, वक्फ संपत्तियों की रक्षा करने और मुस्लिम समुदाय के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। कांग्रेस के कार्यकाल, विशेष रूप से 2013 के संशोधन में, वक्फ का दुरुपयोग हुआ, लेकिन अब भाजपा सरकार ने सुधार के माध्यम से जवाबदेही और संस्थागत मजबूती सुनिश्चित की है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह भी हिस्सा लेंगे और पत्रकारों को अभियान की रूपरेखा और अधिनियम के लाभों की जानकारी देंगे। डॉ. सिंह 1 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

अभियान के दौरान पार्टी समाज के सभी वर्गों तक पहुँचेगी। इसमें मुस्लिम और अन्य समुदायों के धार्मिक नेता, डॉक्टर, कलाकार, वकील, शिक्षाविद, महिला कार्यकर्ता, मीडिया प्रमुख और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को आमंत्रित किया जाएगा। अधिनियम के प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी और इसे लेकर फैली भ्रांतियों का भी जवाब दिया जाएगा। किरण सिंहदेव ने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर वक्फ बोर्ड द्वारा की गई अवैध अतिक्रमण की घटनाओं को भी इस अभियान के माध्यम से उजागर किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता और जनहित सुनिश्चित किया जा सके।

ख़बरें और भी…www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

श्रीमती नीलवेणी अम्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

जक्कू बाई कॉलोनी निवासी परिवार में शोक, 27 सितंबर...

बेमेतरा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित…

विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम में की शिरकत बेमेतरा के...

बस्तर के दूरस्थ वनांचल से विकास की नई राह खुली, ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड का काम पूरा…

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के महत्वपूर्ण खंड के पूर्ण होने...