32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

रायपुर में कार से सोने की चेन और नकदी की चोरी, तीन युवक बाइक से पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार…

HomeChhattisgarhरायपुर में कार से सोने की चेन और नकदी की चोरी, तीन...

Date:

तिल्दा-नेवरा: 29 अप्रैल 2025

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठेकेदारी का कार्य करने वाले सूरज नारायण शर्मा नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी कार से सोने की चेन और नकदी की चोरी हो गई।

घटना उस वक्त हुई जब सूरज रायपुर से तिल्दा नेवरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में जलसो गांव के पास उन्होंने बाथरूम के लिए कार रोकी और नीचे उतरे। उसी दौरान तीन युवक बाइक से मौके पर पहुंचे और चुपचाप कार के दरवाजे खोलकर अंदर रखी सोने की चेन और लगभग 5,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। जब सूरज को कुछ शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से जंगल की ओर भाग चुके थे।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। तिल्दा नेवरा थाना पुलिस इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ख़बरें और भी… बने रहें www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...