24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

डायरिया प्रभावित ग्राम टेमरी पहुंचे पंकज शर्मा, पीड़ितों से की मुलाकात…

HomeChhattisgarhडायरिया प्रभावित ग्राम टेमरी पहुंचे पंकज शर्मा, पीड़ितों से की मुलाकात...

Date:

रायपुर : 29 अप्रैल 2025 (भूषण)

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सजमन बाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री पंकज शर्मा ने व्ही.आई.पी. रोड स्थित ग्राम टेमरी का दौरा किया। गांव में डायरिया के प्रकोप की जानकारी मिलने पर उन्होंने वहां पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पंकज शर्मा ने बताया कि गांव में डायरिया के मामलों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही लोगों को साफ-सफाई, उबले पानी के उपयोग, ताजे व गर्म भोजन के सेवन, खुले में शौच से बचाव एवं झोलाछाप डॉक्टरों और झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि बीमारी की स्थिति में सरकारी स्वास्थ्य शिविर या नजदीकी अस्पताल में ही इलाज कराएं। उन्होंने शिविर में कार्यरत चिकित्साकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से डायरिया से बचाव एवं रोकथाम हेतु सतर्क रहने और जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

इसके साथ ही पंकज शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की कि पेयजल स्रोतों की सफाई कराई जाए एवं क्लोरीनेशन की प्रक्रिया शीघ्र कराई जाए, ताकि इस तरह की बीमारियों से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।

ख़बरें और भी…www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...