31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

ईरान के बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, हादसे में अब तक 14 की मौत…

HomeInternationalईरान के बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, हादसे में अब तक 14 की...

Date:

मस्कट /विदेश : 27 अप्रैल 2025 (एजेंसी )

दक्षिणी ईरान के एक बंदरगाह में शनिवार को भीषण विस्फोट हुआ और आग लग गई। यह विस्फोट कथित तौर पर मिसाइल प्रणोदक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक घटक की खेप से जुड़ा हुआ था। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और करीब 750 से लोग घायल हो गए। प्रारंभिक विस्फोट के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार करते नजर आए। शाहिद राजाई बंदरगाह पर विस्फोट ऐसे समय हुआ जब ईरान और अमेरिका शनिवार को ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे। हालांकि ईरान में किसी ने भी यह नहीं कहा कि यह विस्फोट किसी हमले के परिणामस्वरूप हुआ है, यहां तक ​​कि वार्ता का नेतृत्व कर रहे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी बुधवार को स्वीकार किया कि “वैध प्रतिक्रिया के वास्ते उकसाने के लिए तोड़फोड़ और हत्या के प्रयासों की पिछली घटनाओं को देखते हुए हमारी सुरक्षा सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं।”

ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने सरकारी टेलीविजन पर एक साक्षात्कार में हताहतों की संख्या बताई। लेकिन बंदर अब्बास के ठीक बाहर आग लगने के कारणों के बारे में बहुत कम जानकारी है, जो शनिवार रात तक जलती रही। इसके कारण अन्य कंटेनरों में भी विस्फोट होने की खबर है। सुरक्षा कंपनी ने बताया कि बंदरगाह में कथित तौर पर मिसाइल ईंधन के लिए रसायन लाया गया था। निजी सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने बताया कि बंदरगाह पर मार्च में ‘‘सोडियम परक्लोरेट रॉकेट ईंधन’’ की खेप आई थी। यह ईंधन चीन से दो जहाजों द्वारा ईरान भेजे गए खेप का हिस्सा है, जिसके बारे में जनवरी में फाइनेंशियल टाइम्स ने पहली बार खबर प्रकाशित की थी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष 23वें दिन, हालात बेहद तनावपूर्ण…

इरान युद्ध अपडेट, मुख्य बातें अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच...

ईरान युद्ध के लिए 200 अरब डॉलर की मांग: क्या लंबी जंग की तैयारी में है अमेरिका?

वाशिंगटन / देश-विदेश मुख्य बिंदु अमेरिकी रक्षा विभाग ने...