शहीद दिनेश मिरानिया को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “यह सिर्फ हमला नहीं, मानवता पर आघात है”

HomeCHHATTISGARHशहीद दिनेश मिरानिया को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा –...

Date:

रायपुर: 23 अप्रैल 2025 (भूषण)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया की शहादत से समूचा छत्तीसगढ़ शोक में डूब गया है। आज राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल शहीद दिनेश मिरानिया के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान श्री अग्रवाल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, “दिनेश मिरानिया जी की मौत नहीं हुई, वे शहीद हुए हैं। यह हमला न सिर्फ एक व्यक्ति पर, बल्कि सम्पूर्ण मानवता पर हुआ है। निर्दोषों की हत्या को यह देश कभी नहीं भूलेगा।”

सांसद ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इस हमले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और भी कठोर होगी। “देश के दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में निर्णायक कार्यवाही की जाएगी। शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी,” उन्होंने कहा।

शहीद दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि देते हुए समूचे शहर में शोक की लहर है। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...