31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: रायपुर निवासी सहित 28 पर्यटकों की मौत, उत्तर विधायक ने जताया शोक…

HomeChhattisgarhकश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: रायपुर निवासी सहित 28 पर्यटकों की...

Date:

रायपुर: 23 अप्रैल 2025 ( भूषण)

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले स्थित पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार को एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों को गोली मार दी। इस निर्मम हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जिनमें रायपुर के निवासी श्री दिनेश मिरानिया भी शामिल हैं।

घटना की निंदा करते हुए रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया जी समेत 28 लोगों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। यह हमला आतंकियों की कायराना हरकत को दर्शाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति मिले।”

हमले के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों ने पहले सैलानियों से उनका धर्म पूछा, उन्हें कलमा पढ़ने को कहा और फिर बेरहमी से गोलियों से भून डाला। किसी महिला के सामने उसके पति को मारा गया तो किसी बच्चे के सामने उसके माता-पिता को। यह नरसंहार देशभर में दहशत और आक्रोश का कारण बन गया है।

पहलगाम की शांत वादियां एक बार फिर आतंकवाद की भयावह तस्वीर बन गई हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को घेर लिया है और ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा भी हमले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related