22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राजधानी में फिर एक सिविल इंजीनियर से करीब 32 लाख की बड़ी सायबर ठगी…

HomeChhattisgarhराजधानी में फिर एक सिविल इंजीनियर से करीब 32 लाख की...

Date:

रायपुर : 23 अप्रैल 2025 (भूषण )

राजधानी रायपुर में एक बार फिर बड़ी ऑनलाइन ठगी की घटना सामने आई है। साइबर ठगों ने एक सिविल इंजीनियर को मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 32 लाख रुपये की ठगी कर ली।ठगी के शिकार इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव लाभांडी स्थित ऐश्वर्या एम्पायर सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने शुरुआत में सत्येंद्र श्रीवास्तव को एक फर्जी कंपनी ‘ब्रिज गोल्ड’ में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। उन्होंने पहले इंजीनियर को एक छोटी रकम पर 20 हजार रुपये का लाभ दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उनसे बड़ी रकम निवेश करवाई गई। आरोप है कि साइबर ठगों ने इंजीनियर के खाते से कुल 32 लाख रुपये निकाल लिए। जब इंजीनियर ने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने 12 लाख रुपये कमीशन देने का झांसा देकर और पैसे मांगने की कोशिश की। इसी दौरान इंजीनियर को ठगी का एहसास हुआ।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान निवेश प्रस्ताव में पैसे लगाने से पहले जांच-पड़ताल करने की अपील की है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related