29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज राजीव भवन में आयोजित…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज राजीव भवन में आयोजित...

Date:

रायपुर : 22 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज दोपहर लगभग 12:30 बजे राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रारंभ होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के सह प्रभारी सहित कार्यकारिणी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक का उद्देश्य आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मंथन करना है। इसके साथ ही प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी गहन चर्चा होने की संभावना है।

इस मौके पर एआईसीसी सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी रायपुर पहुंच चुकी हैं। वे एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को भी संबोधित करेंगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान सुप्रिया श्रीनेत प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चिंता जाहिर कर सकती हैं। इसके साथ ही वक्फ कानून से संबंधित मुद्दों पर भी बातचीत की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस की यह बैठक आगामी राजनीतिक समीकरणों और संगठन की दिशा को तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...