मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

HomeCHHATTISGARHमुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के दिग्गजों से मिलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु...

Date:

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का होगा राष्ट्रीय मंच से प्रस्तुतीकरण

रायपुर, 22 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्योग आयोजनों में शिरकत करेंगे। बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर, गोरेगांव में होने वाले इन कार्यक्रमों में वे राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाओं और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

23 अप्रैल: CMAI फैब शो में वस्त्र उद्योग के साथ संवाद
मुख्यमंत्री CMAI (क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित फैब शो में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन वस्त्र उद्योग के निवेशकों का प्रमुख मंच है। श्री साय इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए प्रस्तावित प्रोत्साहनों की जानकारी देंगे। कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

24 अप्रैल: इंडिया स्टील 2025 में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय प्रस्तुतीकरण
मुख्यमंत्री श्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस आयोजन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ में इस्पात उद्योग के लिए विकसित की गई अधोसंरचना, लॉजिस्टिक्स, क्लस्टर्स और नवाचार केंद्रों की जानकारी देंगे।

छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग और राज्य पवेलियन का भी होगा आयोजन
24 अप्रैल को ही एक विशेष राउंड टेबल मीटिंग में मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों से सीधी बातचीत करेंगे। लॉजिस्टिक सपोर्ट, श्रम नीति और सिंगल विंडो क्लियरेंस जैसी सुविधाओं पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भ्रमण भी करेंगे, जो राज्य के औद्योगिक विकास और निवेश अवसरों की झलक पेश करेगा।

मीडिया से संवाद
मुख्यमंत्री 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। वे इस दौरे के उद्देश्य और औद्योगिक नीति के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह मुंबई यात्रा छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु सिविल लाइन क्षेत्र में 28...

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...