31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अवैध कब्जों से जूझ रहा नवागढ़: प्रशासन की चुप्पी पर जनता में रोष…

HomeChhattisgarhअवैध कब्जों से जूझ रहा नवागढ़: प्रशासन की चुप्पी पर जनता में...

Date:

नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जिले के नवागढ़ नगर पंचायत में इन दिनों अवैध कब्जों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय जनता का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से बाहरी तत्व फर्जी पट्टा दिखाकर शासकीय जमीन पर खुलेआम कब्जा कर रहे हैं। यह न केवल नगर की व्यवस्था को बाधित कर रहा है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी गहरी चिंता का विषय बन गया है।

जनता का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी नगर पंचायत और राजस्व विभाग को पहले से है, लेकिन दोनों ही विभाग अब तक पूरी तरह से मौन हैं। इससे नागरिकों में भारी असंतोष है। कई बार शिकायतों और ज्ञापन के बावजूद न तो कोई जांच शुरू हुई है और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई की गई है। स्थानीय निवासियों ने इसे जनता के साथ खुला धोखा बताया है और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारी हरकत में नहीं आए, तो यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नवागढ़ नगर पंचायत और राजस्व विभाग आखिर कब तक अपनी चुप्पी तोड़ते हैं और क्या इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या नहीं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...