अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर में एफआईआर, ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर विवाद…

HomeCHHATTISGARHअनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर में एफआईआर, ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को...

Date:

रायपुर: 22 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई रायपुर स्थित सिटी कोतवाली थाने में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की शिकायत के आधार पर की गई है। रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया था और सोमवार को संगठन के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी ने अनुराग कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कश्यप ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ जातिगत अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुईं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस मामले में राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अनुराग कश्यप को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर भारत में रहना है तो भारत के साथ चलना होगा।” उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, “कुछ लोग जाति और संप्रदाय के नाम पर समाज में विद्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”

फिलहाल अनुराग कश्यप की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा से पहले वायरल हुआ पेपर! मचा हड़कंप, IGKV ने रद्द की BSc एग्रीकल्चर परीक्षा, अब फिर देना होगा एग्जाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी...

बिलासपुर सराफा प्रदर्शन : आज आधे दिन बंद रहेगा सराफा बाजार, HUID और हॉलमार्क व्यवस्था के खिलाफ पैदल मार्च…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सराफा कारोबारियों के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...