24.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘मोर दुआर – साय सरकार महाभियान’ का शुभारंभ…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 'मोर दुआर - साय सरकार महाभियान' का...

Date:

बस्तर, 16 अप्रैल 2025 (टीम)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से राज्यव्यापी ‘मोर दुआर – साय सरकार महाभियान’ का शुभारंभ किया। यह अभियान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (आवास प्लस 2.0) के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री ने खुद घाटपदमपुर पहुंचकर कई हितग्राहियों के घरों का सर्वेक्षण किया और नवनिर्मित मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा, “सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। इस अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को योजना में शीघ्र सम्मिलित किया जाएगा।”

इस अवसर पर उन्होंने हितग्राही शिलोमणि कश्यप के घर भी दौरा किया, जहां परिवारजनों ने उनका पारंपरिक और आत्मीय स्वागत किया। शिलोमणि कश्यप ने बताया कि उनके परिवार को वर्षों से पक्के मकान का इंतजार था, जो अब इस योजना के जरिए पूरा हो रहा है।

अभियान के तीन चरण
‘मोर दुआर – साय सरकार महाभियान’ तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा:

  1. 15 से 19 अप्रैल – जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं
  2. 20 से 28 अप्रैल – ग्राम सभाएं एवं घर-घर सर्वेक्षण
  3. 29-30 अप्रैल – सर्वेक्षण की पुष्टि, स्वीकृति एवं अंतिम रिपोर्ट राज्य कार्यालय को प्रेषित

डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता
राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए GRIH पोर्टल विकसित किया है। लाभार्थी मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

11.5 लाख मकानों का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 11,50,315 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 9,41,595 मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। अभी तक 1,78,476 मकान पूर्ण रूप से तैयार हो चुके हैं, और 3,59,037 लाभार्थियों को आवास का लाभ मिल चुका है।

यह महाभियान प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगा और ऐसे सभी परिवारों को चिह्नित करेगा जिन्हें अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है, ताकि उन्हें शीघ्र पक्का और सुरक्षित घर मिल सके।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...