रायपुर प्रेस क्लब में ‘गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी’ का भव्य शुभारंभ…

HomeCHHATTISGARHरायपुर प्रेस क्लब में 'गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी' का भव्य शुभारंभ...

Date:

रायपुर: 13 अप्रैल 2025 (हरिमोहन तिवारी)
रायपुर प्रेस क्लब परिसर में रविवार को ‘स्व. मधुकर खेर स्मृति’ में ‘गोविंद लाल वोरा लाइब्रेरी’ का शुभारंभ हुआ। गोविंद लाल वोरा फाउंडेशन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह थे, जिन्होंने प्रख्यात साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल के साथ पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर डॉ. सिंह ने प्रेस क्लब को पुस्तकें खरीदने के लिए स्वनिधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि यह राशि 30 दिन के भीतर हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने स्व. गोविंद लाल वोरा के जीवन और उनकी पत्रकारिता के प्रति निष्ठा को याद करते हुए उन्हें ‘संपादकों का देवानंद’ बताया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा की अध्यक्षता रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, अमृत संदेश के प्रधान संपादक गिरीश वोरा और वरिष्ठ पत्रकार अरुण पटेल शामिल हुए।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने लाइब्रेरी के साथ-साथ भविष्य में प्रेस क्लब में वीडियो प्रोडक्शन स्टूडियो और फोटो गैलरी की योजना भी साझा की। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे इस लाइब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करें।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने पत्रकारों द्वारा लिखी गई दो किताबों को हर वर्ष प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित करवाने की घोषणा की। साथ ही, पत्रकारों के लिए फेलोशिप और पत्रकारिता पुरस्कार की योजनाओं की भी जानकारी दी।

वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने पढ़ने-लिखने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए राजनांदगांव की लाइब्रेरी में अपने शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं और पत्रकारों को निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

प्रेस क्लब के महासचिव वैभव शिव पांडे, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी एवं अरविंद सोनवानी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार और क्लब सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...