25.1 C
Raipur
Saturday, May 9, 2026

सक्ती हत्या मामला: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों पर आरोप…

HomeChhattisgarhसक्ती हत्या मामला: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों पर आरोप...

Date:

मालखरौदा: 12 अप्रैल 2025 (टीम)

जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के चारपारा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को घर में दफनाने का गंभीर आरोप उसके परिजनों पर लगाया गया है। यह मामला लगभग 8 महीने पुराना है, लेकिन अब ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही किसी प्रकार की अंतिम क्रिया सार्वजनिक रूप से की। जब गांव के लोगों को इस बात की जानकारी मिली कि युवक की मौत सामान्य नहीं थी और उसे हत्या करके गुपचुप तरीके से दफनाया गया है, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद मालखरौदा पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। चूंकि मामला हत्या का हो सकता है और शव को घर में दफनाने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम की अनुमति मिलने के बाद पुलिस उस स्थान पर खुदाई करेगी, जहां शव को दफनाए जाने का संदेह है।

इस मामले में पुलिस की ओर से जल्द ही तफ्तीश की जाएगी, और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है। गांव में गहरे सन्नाटे का माहौल है और अब सभी की निगाहें इस मामले के निष्कर्ष पर टिकी हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विभागीय योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार, जिला आयुक्तों को सौंपे गए वाहन…

रायपुर /छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स: नवा रायपुर स्थित आवासीय परिसर में विभागीय...

अबूझमाड़ के जंगलों में BSF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का हथियार डंप बरामद…

नारायणपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में...

रायपुर में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, नूरानी चौक के पास चाकूबाजी से फैली दहशत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके...