29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

अवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्टों पर प्रशासन की सख्ती, 5 वाहन जब्त, 30 हजार ईंटें बरामद…

HomeChhattisgarhBILASPURअवैध रेत उत्खनन और ईंट भट्टों पर प्रशासन की सख्ती, 5 वाहन...

Date:

बिलासपुर: 12 अप्रैल 2025 (टीम)
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और ईंट निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मस्तुरी और तखतपुर क्षेत्रों में प्रशासन ने छापेमारी करते हुए कुल 4 हाईवा, 1 ट्रैक्टर और लगभग 30,000 ईंटें जब्त की हैं।

एसडीएम मस्तुरी के मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी किनारे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए गए चार हाईवा वाहन और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। इनमें से दो हाईवा और ट्रैक्टर को पचपेड़ी थाना के सुपुर्द किया गया, जबकि बाकी दो हाईवा को उनके चालक मौके से फरार हो गए, जिन्हें ग्राम कोटवार की निगरानी में रखा गया है। अवैध परिवहन जोन्ध्रा ग्राम होकर किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए नदी तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

वहीं, तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में अवैध ईंट निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 30 हजार ईंटें जब्त की गईं, जिन्हें गांव के सरपंच और कोटवार के सुपुर्द किया गया है। इस मामले में न्यायालय में भी केस दर्ज किया गया है। मस्तुरी में कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार अप्रतिम पांडेय ने किया, जबकि तखतपुर में तहसीलदार पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और निर्माण गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related