28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत…

HomeChhattisgarhपुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट...

Date:

कवर्धा, 11 अप्रैल 2025 (संजीव पाण्डेय )
पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, श्री दीपक कुमार झा अपने दो दिवसीय दौरे पर कबीरधाम जिले में प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम तथा सहसपुर लोहारा स्थित उप पुलिस अधीक्षक अजाक कार्यालय/थाना का वार्षिक निरीक्षण किया।

दौरे के दूसरे दिन 11 अप्रैल को प्रातः 8 बजे न्यू पुलिस लाइन कवर्धा स्थित रक्षित केंद्र में निरीक्षण परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी स्वयं आईजी श्री झा ने ली। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह और उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान आईजी श्री झा ने जवानों के अनुशासन, वेशभूषा और टर्नआउट का सूक्ष्म अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मौके पर ही पुरस्कृत किया। इसके पश्चात उन्होंने वाहन शाखा, शस्त्रागार, स्टोर शाखा, रीडर शाखा, एम.टी. शाखा, तथा मोहर्रिर कक्ष का भी निरीक्षण किया।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित दरबार में श्री झा ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबीरधाम जिले की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं और अन्य स्थानों की तुलना में यहां की स्थिति अत्यंत संतोषजनक पाई गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के नेतृत्व की सराहना करते हुए टीम भावना से कार्य कर रहे पूरे पुलिस बल को बधाई दी।

अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और नवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS) जैसे कानूनी विषयों की जानकारी को पुलिसकर्मियों के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि फरियादियों से संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए। दरबार में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को भी सुना गया और समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अंत में आईजी श्री झा ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, डीएसपी श्री संजय ध्रुव, एसडीओपी बोडला श्री अखिलेश कौशिक, एसडीओपी लोहारा श्री प्रतीक चतुर्वेदी, एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह धनेश्रि, एसडीओपी कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु डीएसपी श्री सिद्धार्थ सिंह सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...