34.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

फर्जी सिम कार्ड मामला: जांजगीर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhफर्जी सिम कार्ड मामला: जांजगीर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार...

Date:

जांजगीर-चांपा: 08 अप्रैल 2025
जिले में फर्जी तरीके से मोबाइल सिम कार्ड जारी करने के मामले में जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गणेश राम पटेल (उम्र 30 वर्ष), निवासी बस्ती पारा, मुड़पार चौकी नैला, थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में की गई। पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले में फर्जी मोबाइल नंबर जारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मार्च 2025 में पुलिस ने मोबाइल दुकानों पर छापेमारी कर 102 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए थे, जो बिना ग्राहकों की जानकारी और वैध दस्तावेजों के जारी किए गए थे। इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी गणेश राम पटेल तब से फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने फर्जी सिम कार्ड जारी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related