18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

सिविक एक्शन कैंप लगाकर आईटीबीपी फोर्स ने वितरण किया ग्रामीणों को जरूरत की सामग्री।

HomeChhattisgarhसिविक एक्शन कैंप लगाकर आईटीबीपी फोर्स ने वितरण किया ग्रामीणों को जरूरत...

Date:

नारायणपुर : 12 मार्च 2023 (सुनील सिंह राठौर )

जिले में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45 वीं बटालियन की नारायणपुर जिले में विगत कुछ समय से लगातार सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी क्रम मे दिनांक 11 फरवरी 2023 को रोशन सिंह असवाल द्वितीय कमान 45 वी वाहिनी के मार्गदर्शन में कडेमेटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के अंदरूनी गांव टेटम बेचा कडेमेटा गांव के लगभग 39 ग्रामीणों को जरूरी उपयोग हेतु कम्युनिटी किचन के विविध बर्तनों का वितरण किया गया ।
इस आयोजन के दौरान सत्येंद्र नाथ मिश्रा असिस्टेंट कमांडेंट 45 वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने ग्रामीणों को संबोधित किया एवं देश के प्रति ग्रामीणों के कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ-साथ सहायता एवं विकास हेतु सदैव तत्पर रहने हेतु आश्वस्त करवाया इससे पूर्व कडेमेटा सी ओ बी में दिनांक 6/03/ 2023 को भी 45 लाइन मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया ।मेडिकल कैंप के दौरान डॉ चारू के चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया उन्हें साफ सफाई और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने का परामर्श दिया एवं आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं भी वितरित की मेडिकल कैंप के दौरान बेचा कड़ेमेटा बुरगुम सालेहपाल कुदुरपारा टेटम तथा इरपुद के ग्रामीण लाभान्वित हुए सिविक एक्शन कैंप का ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लाभ उठाया तथा सभी ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के द्वारा किए जा रहे हैं लोकहीत कार्यक्रम की भरसक सराहना की गई इससे यह प्रतीत होता है !

वाहिनी नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अन्य सामाजिक दायित्वों में भी बखूबी सहभागिता निभा रही है और अपने उत्तरदायित्व वाले क्षेत्र में मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सफल हुई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related