16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

IPL-2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास,बने 450 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज…

HomeSportsIPL-2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास,बने 450 टी20 मैच खेलने वाले पहले...

Date:

अहमदाबाद : 29 मार्च 2025 (टीम )

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा 450 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

रोहित का शानदार टी20 करियर:

रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में अब तक 29.58 की औसत और 131.03 की स्ट्राइक रेट से 6628 रन बनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए 8.01 की इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए हैं।

मुंबई इंडियंस को दिलाए 5 आईपीएल खिताब:

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को रिकॉर्ड 5 आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब अपने नाम किया।

गुजरात के खिलाफ मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटन्स की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। गुजरात ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बना लिए हैं।

बने रहें, WWW.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related