31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

आनंद आश्रम में हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली मिलन का आयोजन संपन्न …

HomeChhattisgarhआनंद आश्रम में हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली मिलन का आयोजन संपन्न...

Date:

आयोजन में गीत संगीत के साथ बुजुर्गों के सम्मान में फूलों की होली खेली गयी .

रायपुर : 11 मार्च 2023 (जी.भूषण )

आज शहर के बढ़ते कदम संस्था द्वारा संचालित आनंद आश्रम (वृद्धा आश्रम ) मे हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया | जिसमें ग्रुप के सभी कलाकारों ने होली और फाग गीतों को प्रस्तुत कर उपस्थित बुजुर्गों के मन को उत्साह से भर दिए | सबसे बड़ी बात यह रही कि बुजुर्गों ने कई गीतों की फरमाइश की | ग्रुप के उम्दा कलाकारों के द्वारा उनके पसंदीदा गीत प्रस्तुति पाकर प्रसन्नचित हुवे , और अपनी फरमाइश किये गीतों पर थिरकने लगे । उक्त आयोजन ठीक तय समयानुसार 3.30 बजे प्रारम्भ कर 6.00 बजे शाम समाप्त किया गया |

गीतों की समाप्ति पश्चात उपस्थित कलाकार सहित सभी लोगों ने बुजुर्गों को तिलक लगाया और फिर फूलों की होली खेली। तत्पश्चात मिठाई एवं फलों को वितरित किया गया। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रूप के डायरेक्टर डी. नागेश राव जी ने बताया कि विगत 6 सालों से लगातार होली मिलन का कार्यक्रम वृद्धा आश्रम मे बुजुर्गो के बीच किया जा रहा हैं, और आगे भी जारी रहेगा |अंत में डायरेक्टर डी.नागेश ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की |

इस आयोजन के दौरान उपस्थित कलाकारों मे सर्वश्री आर. मुरली , डी. नागेश राव , एन.जे. राव , डी. मल्लिकार्जुन एवं फीमेल सिंगर्स में श्रीमती उषा राव , श्रीमती शिरीशा , आरती पटनायक , भवानी राव , अनीता राव और बड़ी संख्या मे सम्माननीय सदस्य भी उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related