34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी: पारिवारिक विवाद में युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhराजधानी रायपुर में चाकूबाजी: पारिवारिक विवाद में युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार...

Date:

रायपुर: 23 मार्च 2025 (भूषण)

रायपुर राजधानी के उरला इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उरला के सतनामी चौक में पारिवारिक विवाद के चलते मोहित चतुर्वेदी नामक युवक ने अपने रिश्तेदार अभिषेक गेंड्रे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, उरला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह:
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर मोहित, घायल युवक अभिषेक की बुआ का बेटा है। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो इस हमले की वजह बना।

बढ़ते अपराधों पर सवाल:
रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस की गश्त और निगरानी के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लूट, चाकूबाजी, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अपराध पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...